फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पुराने पुलों पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Thu, 14 May 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के पुराने सरयू और गोमती पुलों की सुरक्षा और हेल्थ मॉनिटरिंग को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। आगामी शुक्रवार से अग्रिम आदेशों तक इन दोनों पुलों पर भारी वाहनों और स्कूल बसों का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस प्रशासन ने आम जनता और स्कूल संचालकों की सुविधा के लिए नया डायवर्जन रूट प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से जारी प्लान के अनुसार शुक्रवार से कांडा रोड से ताकुला की ओर जाने वाली स्कूल बसें और भारी वाहन अब चंडिका मंदिर रोड से समण मंदिर होते हुए निकलेंगे। कपकोट की ओर से आने वाली स्कूल बसें और भारी वाहन मंडलसेरा बाईपास, चंडिका मंदिर और समण मंदिर रोड का प्रयोग करेंगे। कपकोट रोड और बाजार क्षेत्र से रात के समय ताकुला रोड जाने वाले भारी वाहन स्टेशन रोड, द्यांगड़, नदीगांव और राइंका से होकर गुजरेंगे। कांडा रोड और गरुड़ रोड से आने वाले भारी वाहन जिन्हें ताकुला रोड जाना है, वे भी नदीगांव और तुनेरा रोड वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। ताकुला रोड से आने वाली स्कूल बसें और रात में बाजार क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन पूर्व की भांति अपने पुराने मार्ग से आ सकेंगे। नगर के बाजार क्षेत्र में नो-एंट्री के नियम पहले की तरह ही प्रभावी रहेंगे। पुराना सरयू और गोमती पुल अब केवल हल्के वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें