फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर पेड़ गिरने से कौसानी में घंटों गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। लाइन पर पेड़ गिरने से कौसानी में घंटों बिजली गुल रही। बिजली न होने से करीब तीन हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कौसानी में बिजली की लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। लाइन पर पेड़ गिरने से पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से कौसानी के आधे बाजार के साथ ही एमईएस की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली न होने से लोगों के रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आया।
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी काम प्रभावित हुआ। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय के निर्देश पर कर्मचारी सुबह से ही लाइन की मरम्मत में जुट गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे बिजली बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें