फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल के बगैर विकास की कल्पना अधूरी

Fri, 21 Sep 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
देहरादून में रेल लाइन की मांग पर सीएम से वार्ता करता शिष्टमंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण की मांग को लेकर यहां चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि रेल के बगैर विकास की कल्पना ही अधूरी है। आंदोलन स्थल पर आकर कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन


तहसील परिसर में शुक्रवार को शिव सिंह परिहार, सुरेंद्र पिल्खवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, बीएमएस गणेश बोरा, दरबान बिष्ट, खेतिहर मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष विशन दत्त भट्ट, जल संस्थान मजदूर संघ के धरम सिंह समेत आशा कार्यकर्ता संगठन, आशा फेसिलिटेटर और जल संस्थान अंशकालिक मजदूर संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों ने अपना समर्थन दिया।

अध्यक्षता संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, संचालन महासचिव खड़क राम आर्य ने किया। वहां गोविंद भंडारी, गंगा सिंह पांगती, लक्ष्मण गोस्वामी, केशवानंद जोशी, डीआर आर्य, वृक्षप्रेमी किशन मलड़ा थे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा रेल आंदोलन
टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण की मांग मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गई है। संघर्ष समिति के संरक्षक एड. गोविंद सिंह भंडारी ने बागेश्वर के दोनों विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर बागेश्वर तक रेल लाइन बनाने की मांग की। शिष्टमंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार से भी ठोस प्रस्ताव केंद्र सरकार को जाना चाहिए ताकि बागेश्वर सहित पूरे पहाड़ में रेल का जाल बिछाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें