फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण और महायोजना को निरस्त करे सरकार

विज्ञापन
बागेश्वर में मंडलायुक्त को ज्ञापन देते प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष और जिला पंचायत के सदस्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के दो दिवसीय भ्रमण पर आए कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत को कई संगठनों ने समस्याओं का पुलिंदा सौंपा। प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के सदस्यों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) और महायोजना को निरस्त करने की मांग की। जौलकांडे के लोगों ने गांव में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने, सामाजिक संगठनों ने नगर की मूलभूत समस्याएं सुलझाने, जिपं सदस्यों ने बजट वितरण में हो रही अनियमितता की जांच करने की मांग के लिए ज्ञापन दिए।
विज्ञापन

प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद डब्बू मेहता और सचिव पंकज पांडेय ने मंडलायुक्त से पुराने, जीर्णशीर्ण भवनों के पुनर्निर्माण की अनुमति देने, डीडीए कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार कर महायोजना को निरस्त या पुनर्विचार करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण के साथ आए लोगों ने डीडीए के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने और जिले में बढ़ रही मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस उपाय करने की मांग की।
पूर्व प्रधान दरवान सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे जौलकांडे के ग्रामीणों ने गांव में पर्यटन आवास गृह बनाने, जूनियर हाईस्कूल की स्थापना, उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने, सिंचाई के लिए सरयू नदी से लिफ्ट योजना बनाने के लिए ज्ञापन दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में जिपं सदस्यों ने जिला पंचायत में बजट वितरण की जांच में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द जांच करवाकर जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। जिले के अन्य कई संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी मंडलायुक्त रावत से भेंट कर उन्हें जिले की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें