फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की आशंका के चलते शनिवार को बाजार में काफी कम लोग आए

विज्ञापन
बागेश्वर के चौक बाजार में छाई सुनसानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार को पूरे राज्य में दो दिन के लॉकडाउन की चर्चाएं होती रहीं। देर शाम को केवल चार मैदानी जिलों में ही लॉकडाउन का निर्णय लेने का आदेश जिला प्रशासन के पास पहुंचा। लॉकडाउन को लेकर लोगों में बने संशय का असर शनिवार को बाजार में साफ दिखा। लोगों की भीड़ नदारद रही।
विज्ञापन

बागेश्वर के साथ ही कपकोट, भराड़ी, कांडा, गरुड़ आदि स्थानों पर बाजारों में सुनसानी छाई रही। सुबह से ही बैंक, अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एटीएम, दुकानों में भीड़ काफी कम रही। सड़कों पर दोपहिया, चौपहिया वाहन की संख्या भी कम रही। प्रदेश स्तर पर हुए लॉकडान की घोषणा के बाद लोगों के मन में संशय बरकरार रहा। वर्तमान में बागेश्वर जिले में कोरोना के मात्र दो एक्टिव केस हैं। जिनका जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड -19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण के अभी तक आए कुल 95 मामलों में से 92 रोगी कोरोना मुक्त हो चुके हैं, वहीं एक की मृत्यु हुई है। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के कारण रविवार को भी जिला मुख्यालय के साथ ही अन्य बाजारों में सुनसानी छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें