बागेश्वर में ब्ली चिंग पाउडर का छिड़काव करता पालिका कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर पालिका ने कोरोना संक्रमण के प्रति सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। पालिका ने शनिवार शाम को कीटाणुओं और मच्छरों से निजात दिलाने के लिए फॉगिंग भी कराई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि नगर में दो-दो सौ लीटर पानी की टंकियां लगाई गई हैं। हाथ धोने के लिए टंकियों के पास साबुन भी रखा गया है। पालिका कर्मियों को सैनिटाइजर और मास्क बांट दिए हैं। कर्मचारी सभी नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे हैं। वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को सतर्क कर नगर में पोस्टर लगाए जा रहे हैं।