बागेश्वर के मंडलसेरा में निर्माण कार्य का निरीक्षण करते पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल। संवाद न्यू?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने निर्माण कार्य पर निगरानी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शनिवार को निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हाेंने मंडलसेरा में नाली और रास्ते के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाई, इसलिए निर्माण कार्य रुकवा दिया। कहा कि घटिया गुणवत्ता वाले रास्ते और नाली को तुड़वाकर दोबारा कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि पालिका के अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई है। गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित लोगों पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के प्रति कोई समझौता नहीं किया जाएगा।