बागेश्वर-दफौट सड़क पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त बिजली लाइन। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से सोमवार सुबह नगर क्षेत्र में एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रही। ऊर्जा निगम ने एक घंटे बाद वैकल्पिक व्यवस्था कर नगर की बिजली की आपूर्ति सुचारु की। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बागेश्वर-दफौट सड़क पर आरएफसी गोदाम के पास बिजली की मुख्य लाइन पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, तार टूट गए। लाइन क्षतिग्रस्त होने से नगर के साथ ही तहसील रोड, कठायतबाड़ा, भागीरथी, चौरासी के साथ ही मंडलसेरा के कुछ हिस्से में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि दूसरी लाइन से नगर के इन हिस्सों को बिजली दी गई। सुबह 10:5 बजे बिजली बहाल हो गई थी। सड़क पर पेड़ गिरने से कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। यूपीसीएल कर्मियों ने दोपहर करीब एक बजे क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर फिर से उसी लाइन से आपूर्ति सुचारु कर दी।