डिग्री कॉलेज बागेश्वर में हुए खेलकूद के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें निशा आर्या, रोहन कुमार, सोनू आर्या ने चैंपियनशिप जीती। प्राचार्य डॉ. अंजू अग्रवाल एवं अन्य प्राध्यापकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती के निर्देशन में आयोजित खेलकूद छात्रों ने दमखम दिखाया। प्राध्यापक डॉ. एसएस धपोला ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 800 मी दौड़ से हुआ। इसमें पवन कुमार और जुबैदा जीते। चक्का फेंक में सौरभ बोरा और प्रिया कोरंगा पहले स्थान पर रहे। 100 मी दौड़ में रोहन कुमार और निशा आर्या, 200 मी दौड़ में प्रदीप कुमार और निशा आर्या पहले स्थान पर रहे। 400 मी दौड़ में विक्रम कुमार और जुबैदा ने जीत हासिल की। 500 मीटर में सोनू आर्या विजेता बने। 1500 मीटर दौड़ में सोनू आर्या और निशा आर्या ने पहला स्थान पाया। 3000 मी दौड़ में कल्पना मेहता प्रथम रहीं। गोला फेंक में चंदन राणा और निशा आर्या, ऊंची कूद में सौरभ बोरा, भाला फेंक में रोहन कुमार ने जीत हासिल की।