बागेश्वर के डीएम कार्यालय तक पहुंची रैली।
बागेश्वर। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। सुबह मूसलाधार बारिश के बाद दिन में मौसम साफ हुआ लेकिन शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के चलते जिले की नौ सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गईं। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही बाधित है और लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार दूदिला-अमोली, धैना-लखनी, खाती-देवतोली, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, उंगिया-सोराग, बाछम-खाती और मिकिलाखलपट्टा मोटर मार्ग समेत नौ सड़कें अवरुद्ध हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है और जरूरी सामान की आपूर्ति में भी दिक्कत आ रही है।
बारिश के कारण कई स्थानों पर भूधंसाव होने से आवासीय भवनों को भी नुकसान पहुंचा है। ग्राम पाये में नंदाबल्लभ पांडेय पुत्र नारायण दत्त पांडेय और मन्यूड़ा में रमेश राम पुत्र हयात राम के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर मकानों के आंगन ध्वस्त होने से भी खतरा बना हुआ है। प्रभावितों ने प्रशासन से क्षति का मुआवजा देने और बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।