गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के वज्यूला से मवई और हरिनगरी को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल होने से ग्रामीणों का सफर जोखिम भरा हो रहा है। नौ किमी सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क पर बने कलमठ हवा में लटके हुए हैं। सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त होने से हल्की बारिश से भूस्खलन हो रहा है। डामर उखड़ने से कई जगहों पर मार्ग रौखड़ में बदल गया है। कलमठ और कॉजवे में डामर उखड़ने से लोहे की सरिया बाहर निकली हुई है, जिनमें वाहनों के टायर पंक्चर होने का खतरा बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों को मरीज, गर्भवतियों को सड़क से ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।