फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रूर, विनायक, जांतोली में रात और सुबह बर्फबारी

Mon, 04 Mar 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कौसानी। बागेश्वर के उच्च हिमालयी क्षेत्र में रविवार की रात और सोमवार की सुबह एक बार फिर बर्फबारी हुई। बारिश, बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 5 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहा था। रात में एक बार फिर उच्च हिमालयी क्षेत्र के रूर, विनायक, जांतोली के साथ ही अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कपकोट के धूर, विनायक में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से मौसम में एक बार फिर ठंडक लौट आई है। कपकोट के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही कौसानी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य इलाकों में सुबह-शाम ठंड में इजाफा हुआ है। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे बाद धूप खिलने से ठंड से काफी हद तक राहत मिली। दोपहर बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने लगे थे।
-

कहां कितनी बारिश मिमी में

Iबागेश्वर-12 I
Iगरुड़-35I
Iकपकोट-25 I
I-
I
Iरिखाड़ी-वाछम सड़क पर बर्फ में फंस रहे वाहनI

बागेश्वर।
हालिया बर्फबारी से कपकोट की रिखाड़ी-वाछम सड़क बर्फ से पट गई है। सड़क पर वाहन फंस रहे हैं। सड़क निर्माण महकमे ने सड़क से बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर दिया है। शनिवार और रविवार को हुई बर्फबारी के कारण रिखाड़ी-वाछम सड़क पर करीब छह इंच बर्फ जमा है। सोमवार को सड़क पर कई वाहन फंस गए। लोगों ने धक्का मारकर वाहनों को निकाला। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें