बागेश्वर में प्रदर्शन करते एनएचएम संविदा कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एक सूत्री मांग को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार 16वें दिन भी जारी रहा। जिला अस्पताल के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने सीएम हरीश रावत से गत वर्ष 19 सितंबर और इस साल 22 मई को देहरादून में आयोजित अधिवेशन में उनके नियमितीकरण के लिए की गई घोषणा को शीघ्र पूरी करने की मांग की।
उन्होंने बिना मांग पूरी हुए बगैर काम पर न लौटने का अपना संकल्प दोहराया। धरना प्रदर्शन करने वालों में रवि कुमार, अनूप कांडपाल, गिरीश चंद्र, कमल जोशी, आनंदी, मंजू नगरकोटी, डॉ. नवल परिहार, ईश्वर प्रकाश, उपेंद्र सिंह, विजय कुमार, भूपेश उपाध्याय, गायत्री गोस्वामी, सरोज, कुंदन सहित 35 संविदा एनएचएम कर्मी मौजूद थे।