बागेश्वर के तहसील मार्ग पर गड्ढे पर किया गया डामरीकरण ।
बागेश्वर। एनएच ने नगर की सड़कों पर बने गड्ढे भर दिए हैं। सोमवार को अमर उजाला के अंक में ''''जरा संभलकर बड़े गड्ढे हैं बागेश्वर की इन राहों पर'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद एनएच ने संज्ञान लिया और दो दिनों में ही नगर में बने गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने का कार्य किया। पड़ताल के दौरान नगर की सड़कों पर 19 गड्ढे पाए गए थे। यह गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे थे। अब एनएच ने इन गड्ढों का भरान कर दिया है। एनएच के सहायक अभियंता पीपी गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में नगर की सड़कों पर बने गड्ढों को अस्थायी रूप से भरा गया है। मानसून सीजन समाप्त होते ही नगर की सड़क पर डामरीकरण का कार्य किया जाएगा।