बागेश्वर। अल्मोड़ा-बागेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग में पेड़ गिरने से एक एंबुलेंस फंस गई। झिरौली पुलिस ने पेड़ काटा और सड़क पर यातायात को सुचारु कराने में मदद की। बुधवार को मौसम खराब होने के कारण तेज हवा चल रही थी।
हवा से कनगाड़छीना के पास एक चीड़ का पेड़ बीच सड़क पर आ गिरा और यातायात बाधित हो गया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई।
सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष सुरभि राणा टीम को लेकर मौके पर गई और पेड़ को काटकर जाम खुलवाया। इस दौरान आरक्षी राजेंद्र बिष्ट और विनोद जोशी भी रहे।