बागेश्वर में नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गड़िया का स्वागत करते भाजपाई। संवाद न्यूज एजेंस?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया का जिले में आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
रविवार को नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गढ़िया बागेश्वर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत कर उनके नाम के नारे लगाए। गढ़िया के स्वागत को सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट और विधायक चंदन राम दास ने प्रदेश उपाध्यक्ष को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, सभासद धीरेंद्र परिहार, युवा भाजपा नेता दीपक गस्याल आदि थे।