फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एएमसी में इलाज के दौरान नवजात की मौत

Sun, 04 Feb 2024 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर जिले के पीएचसी बैजनाथ में प्रसव के बाद नवजात को किया गया था रेफर
विज्ञापन


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज (एएमसी) के एनआइसीयू में भर्ती नवजात आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। बागेश्वर जिले से रेफर नवजात को उपचार के लिए अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज लाया गया। उसे एनआइसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार को बागेश्वर जिले के बैजनाथ निवासी रेखा गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे उपचार के लिए पीएचसी बैजनाथ लाए जहां महिला का सामान्य प्रसव हुआ और उसने बेटी को जन्म दिया। बताया जाता है कि जन्म के आधा घंटे तक नवजात रोई नहीं तो परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा लाए। चिकित्सकों ने नवजात की गंभीर हालत को देखते हुए एनआइसीयू वार्ड में भर्ती कर दिया। चिकित्सक उसके उपचार में जुटे रहे। शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वर्जन

नवजात को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। चिकित्सकों की टीम ने उसके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसकी हालत अत्यंत गंभीर थी। देर रात उपचार के दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया। डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य मेडिकल कालेज अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें