फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट में नए विद्युत सब स्टेशन को मंजूरी, 6.54 करोड़ रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के सरयू वैली और शामा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने क्षेत्र में सुचारु बिजली आपूर्ति और लो-वोल्टेज की समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए नए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए कुल 6.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति देते हुए पहली किस्त के रूप में दो करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

यह कदम क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या को दूर करेगा जो विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी आपूर्ति बाधित कर देती थी। नए सब स्टेशन से क्षेत्र की बड़ी आबादी को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली मिलेगी।
इससे स्थानीय छोटे उद्योगों और होमस्टे संचालन को भी बढ़ावा मिलेगा। बजट जारी होने के बाद ऊर्जा निगम ने निर्माण के लिए तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी है। अधिकारियों को गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



कोट
सरयू वैली और शामा क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है। स्वीकृति के सापेक्ष पहली किस्त जारी हो चुकी है। सब स्टेशन के बनने से क्षेत्र के हजारों परिवारों को लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी निदान मिलेगा। अधिकारियों को जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-सुरेश गढ़िया, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें