फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Thu, 11 Jan 2018 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने बहुउद्देश्यीय शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविरों और जनता दरबारों में प्राप्त आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।  

विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि कुछ विभागों द्वारा अपूर्ण और तथ्य रहित विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को औचित्यपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद के विभिन्न स्थानों में अब तकआयोजित बहुउद्देश्यीय शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 252 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 109 आवेदन पत्रों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को शेष आवेदन पत्रों के निस्तारण के निर्देश दिए।

कहा कि लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। जिलायोजना में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को अवमुक्त धनराशि को समय से खर्च करने के निर्देश दिए। जिन योजनाओं में टेंडर प्रक्रिया नहीं हुई है, प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यदायी संस्था को आदेश जारी कर काम शुरू कराने को कहा।
विज्ञापन


बैठक में एडीएम राहुल गोयल, सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, ईई लोनिवि आरके पुनेठा, जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी, अग्रणी बैंक अधिकारी रुद्र सिंह रावत, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, सीईओ हरीश चंद्र, एसडीएम एसएस राणा, रिंकू बिष्ट, जिला अर्थ और संख्याधिकारी देवेंद्र नाथ गोस्वामी, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक, ईई जलनिगम सीपीएस गंगवार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें