फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगरतोला में तेंदुए ने नेपाली श्रमिक को घायल किया

Wed, 01 Mar 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
शेर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

 गरुड़ गंगा के किनारे शौच करने गए एक नेपाली को तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। तेंदुए के आतंक से देवनाई घाटी के लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पद्म बहादुर हाल निवासी वज्यूला बुधवार दोपहर शौच करने गरुड़ गंगा (भगरतोला) गया था। झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उसे एकाएक पंजा मारकर घायल कर दिया। नैपाली श्रमिक के चिल्लाने की आवाज सुनकर भगरतोला, कोलतुलारी और देवनाई के ग्रामीण मौके पर पहुुंचे। तेंदुआ ग्रामीणों के घटना स्थल पर आने से पूर्व फरार हो गया था। ग्रामीण नेपाली को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ लाए। कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, भगरतोला के प्रधान चंदन सिंह बोरा, देवनाई की प्रधान शोभा बोरा ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों से आबादी में दिख रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कई बार कह दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें