फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: निबंध में नेहा और चित्रकला में योगेश ने जीती प्रतियोगिता

Sat, 24 May 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
राइंका में सड़क दुर्घटना पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन

बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में सड़क दुर्घटना हमारा दायित्व विषय पर जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मेंं एनसीसी कैडेटों और स्टैंडर्ड मानक क्लब के विद्यार्थियों ने भागीदारी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में घायल की मदद के लिए विशेषज्ञ होने की जरूरत नहीं, प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी से भी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार टम्टा ने यातायात के नियमों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में नेहा पांडेय, रोशनी, अंजलि मेर, चित्रकला में योगेश कुमार, गीतांजलि मेर, श्वेता हालदार और निबंध प्रतियोगिता में गौरव कुमार आर्य, गौरव जोशी, ललित सिंह ने क्रमश: पहला, दूूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर राजेश आगरी, हेम जोशी, सुरेश राम, सुशीला रावत, महिपाल सिंह खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें