नगर के नदीगांव में बियर बार खोलने की सुगबुुगाहट से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। क्षेत्र की महिलाओं ने इसके विरोध में कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि नदीगांव में बियर बार खोलने की तैयारी चल रही है। जहां पर बियर बार प्रस्तावित है वहां पर दो विद्यालय हैं और एक मंदिर भी है। यही क्षेत्र का प्रमुख मार्ग भी है। बियर बार खुलने पर महिलाओं और छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शराबियों के उत्पात मचाने से क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका भी है। बियर बार खुलने से बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान दुर्गा मटियानी, भगवती जोशी, मुन्नी जोशी, कलावती परिहार, भगवती देवी, बीना बोरा, कमला राणा, खष्टी उपाध्याय, निर्मला पांडे, द्रोपदी, प्रेमा पांडे, नंदी, रेखा जोशी, पुष्पा, भगवती, गोविंद सिंह, सावित्री देवी, पूर्व प्रधान महीप पांडे, भीम सिंह, विजय, कमल आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।