बागेश्वर। 81 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी कैडेटों का यहां 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में इस जिले के अलावा पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा जिले के 400 कैडेट, छह सहयोगी एनसीसी अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रितेश अग्रवाल, लेफ्टिनेंट सुमित पंत ने बताया कि शिविर के दौरान कैडेटों को ड्रिल, हथियारों का प्रशिक्षण, फायरिंग, आत्मरक्षा, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, योगासन, प्राणायाम आदि की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का विकास होता है। कैंप में सैन्य गतिविधियों के अतिरिक्त सामाजिक सेवा के तहत रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण जागरूकता के लिए भी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। वहां एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. एसएस धपोला, ले. एमसी उप्रेती, टीओ गोविंद लोहिया, कैलाश अंडोला के अलावा सूबेदार डमर राना, एमके शाही आदि थे।