फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को सिखाया योगासन

Fri, 15 May 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित हुआ है। इस दिवस पर जिलेभर के स्कूलों के एनसीसी कैडेट संयुक्त रूप से नुमाइशखेत मैदान में योग करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए बृहस्पतिवार को यहां आयोजित शिविर में जूनियर, सीनियर डिवीजन, महर्षि विद्या मंदिर के कैडेटों को योग की विभिन्न मुद्राएं विस्तार से सिखाई गई। कैडेटों ने योग की मुुद्राओं का शानदार प्रदर्शन किया।

विक्टर मोहन जोशी राइंका के प्रांगण में योग प्रशिक्षक दुर्गेश वाजपेई ने कैडेटों को ताड़ासन, वृखासन, पाद हस्तासन, उत्तान आसन, अर्द्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शशांक आसन, भुजांग आसन, सलभासन, मकरासन, पवनमुक्त आसन, सबासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि विभिन्न आसन, प्राणायाम का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


उन्होंने कैडेटों को ध्यान, प्राणायाम के महत्व के बारे में बताया। कालेज के प्रधानाचार्य बीएस कोेरंगा, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट दीप चंद्र जोशी, डीएस कपकोटी, मनोज कांडपाल, कैलाश जोशी, राजेंद्र बिष्ट, रमेश पांडे, हवलदार घाम बहादुर थापा आदि थे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें