फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों को मिलेगा योग का प्रशिक्षण

Thu, 30 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां विद्यालयों ने शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिलें में जीआईसी बनलेख में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों को तीन दिनों तक योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में पहले दिन वृहस्पतिवार को बनलेख के जूनियर डिवीजन और कृषि इंटर कालेज दोफाड़ के सीनियर डिवीजन के कैडेटों ने भाग लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि खुशाल सिंह बोरा, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, प्रकाश कालाकोटी, कुंदन सिंह, रवींद्र बिष्ट, हवलदार मोहन सिंह राणा आदि उपस्थित थे। संचालन कुंदन सिंह कालाकोटी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें