फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को सिखाए आग बुझाने के गुर

Thu, 31 Dec 2015 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
81 यूके बटालियन एनसीसी का 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण बुधवार को भी जारी रहा। कैडेट्स को फायर बिग्रेडकर्मियों में दीवान सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट ने आग की आपदा से निपटने के गुर सिखाए। कैडेट्स को ड्रिल कराई गई। इस दौरान उन्हें लड़ाई के दौरान प्रयोग में आने वाले सांकेतिक भाषा का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


कैडेट्स की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता भी हुई। इसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़, इंटर कॉलेज कोटफुलवारी, क्वैराली के कैडेट्स ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। आर्मी के खेल प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को रस्साकशी, फुटबाल, हॉकी, खो-खो आदि कराया।

 वहां कैंप कमांडेंट कर्नल एसके चौहान, लेफ्टिनेंट डॉ. एलएस धपोला, दीप चंद्र जोशी, एलडी तिवारी, बीएस धारीवाल, कुसुम जोशी, दया रावत, एनसीसी अधिकारी भूपाल मेहता, कैलाश अंडोला, सूबेदार मेजर एमबी शाही, प्रसाद गुरुंग, केबी थापा, हवालदार जीबी भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी डीसी आर्या, गणेश सिंह, मोहन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें