फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नौघर, लौबांज और रतमटिया ने जीते मैच

Thu, 01 Jan 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। जीआईसी के खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। बृहस्पतिवार को खेले गए तीन मैचों में नौघर, लौबांज और रतमटिया की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच नौघर यंग इलेवन और डूंगलोट की टीम के बीच खेला गया। नौघर ने टॉस जीकर पहले गेंदबाजी की। डुंगलोट की टीम ने 10 ओवर में 64 रन बनाए। नरेश ने 15 रन बनाए। नौघर के कुलदीप ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नौघर ने आठ ओवर में छह विकेट से लक्ष्य हासिल किया गया। टीम को तरफ से नरेश ने 20 रन बनाए। डुंगलोट के भाष्कर ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में गरुड़ की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।
पहले खेलते हुए टीम ने 70 रन बनाए। अशोक ने 14 रन बनाए। लौबांज के मुन्ना और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। लौबांज की टीम ने नौ ओवर में सात विकेट से मैच जीता। सौरभ ने 23 और नमन ने 21 रन की पारी खेली। गरुड़ की तरफ से कौशल ने दो विकेट लिए। तीसरे मैच में रतमटिया ने टॉस जीतकर बाबा बेरोजगार की टीम को बल्लेबाजी दी। बाबा बेरोजगार ने पहले खेलते हुए रतमतिया को 81 रन का लक्ष्य दिया। गौरव ने 15 रन की पारी खेली। रतमटिया के विनोद ने चार विकेट लिए। रतमटिया ने 12 ओवर में तीन विकेट से मैच जीता से जीता। विनोद ने 21 रन की पारी खेली। बाबा बेरोजगार की तरफ से रितेश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें