फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग

Tue, 27 May 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के लिए निकली दिव्य ज्योति जनजागरण यात्रा का जिला मुख्यालय में स्वागत किया गया। सात जिलों से होकर पहुंची यात्रा नगर भ्रमण के बाद अल्मोड़ा रवाना हो गई है। यात्रा संयोजक विनोद भट्ट ने बताया कि जनजागरण यात्रा का शुभारंभ मनसा देवी मंदिर हरिद्वार से हुआ था। हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत से होते हुए यहां पहुंची है। जिला मुख्यालय में बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार, रवि रस्तोगी, शुभम पांडे, दीपक भंडारी, कुलदीप नगरकोटी आदि ने यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें