फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर ओवर से सेमीफाइनल जीत कर फाइनल में पहुंचा नरेंद्र पैलेस

विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त क - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज में चल रही बलवंत सिंह मेमोरियल प्राइजमनी क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल हुआ। सुपर ओवर तक पहुंचे मुकाबले में नरेंद्र पैलेस ने शिवम ट्रेडर्स को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल जीतकर दीप फिजियोथैरेपी की टीम पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुुकी है। प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मैच में नरेंद्र पैलेस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। 118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवम ट्रेडर्स की टीम भी 20 ओवर में 117 रन ही बना सकी। इस पर सुपर ओवर कराया गया। सुपर ओवर में पहले खेलते हुए नरेंद्र पैलेस की टीम ने बिना विकेट गंवाए नौ रन बनाए। नरेंद्र पैलेस ने भी बिना किसी नुकसान के तीन गेंदों पर 10 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कपकोट हरीश मेहरा ने मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज बचखेती, सचिन रस्तोगी, हरीश देव, राशि कोरंगा, संजीव खेतवाल, गणेश धपोला, मनोज खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें