फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता भाषण में नंदिनी अव्वल

विज्ञापन
गरुड़ के कोटफुलवाड़ी हाईस्कूल में पुरस्कारों के साथ भाषण प्रतियोगिता के विजेता। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नेहरू युवा केंद्र के कौमी एकता सप्ताह के दौरान राजकीय हाईस्कूल कोटफुलवाड़ी में छात्र-छात्राओं के बीच कोरोना जागरूकता को लेकर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में नंदिनी ने प्रथम, हंसा गोस्वामी ने दूसरा और ममता गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जागरूकता फैलाने में आसानी होती है और ज्ञान बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर प्रमोद जोशी ने नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से चलाए जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। कोरोना को लेकर जागरूक किया।
जिला युवा समन्वयक स्निग्धा सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने स्तर से अन्य लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक दलीप सिंह गढ़िया, कुलदीप सिंह, आरती उप्रेती, कमला गोस्वामी, प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें