नंदा सुनंदा मूर्ति निर्माण को कदली वृक्ष किया निमंत्रित
- फोटो : अमर उजाला
यहां आयोजित किए जाने वाले नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं ने मूर्ति निर्माण के लिए कदली वृक्ष को निमंत्रित किया। शुक्रवार को ढोल नगाड़ों के साथ कदली वृक्ष लाया जाएगा।
नुमाइशखेत में आयोजित होने वाले नंदा सुनंदा महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में गुरुवार को भूमि पूजन किया गया तथा पालनीकोट गांव जाकर कदली वृक्ष को निमंत्रित किया गया। शुक्रवार को कदली वृक्ष मूर्ति निर्माण हेतु लाया जाएगा। आयोजन कमेटी के मनोज पांडे, कमला भैसोड़ा, जया उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, जीवंती कांडपाल, अंकुर उपाध्याय, तारू पांडे, कंचन साह, गोविंद साह जगाती आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।