फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौलियागांव में सात दिन से ठप है बिजली की आपूर्ति 

Thu, 13 Sep 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
नगेश्वर में खतरे की जद में आया बिजली का पोल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रावतसेरा क्षेत्र के ग्राम नौलियागांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के 23 परिवार पिछले सात अंधेरे में रातें गुजार रहे हैं। ऊर्जा निगम सूचित करने के बाद भी ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कोई सात दिन पहले नौलियागांव का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। लेकिन अभी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है। ग्राम प्रधान लीला देवी,  ग्रामीण भूपाल सिंह रावत, देवराज रावत, कुंदन सिंह, आनंद सिंह, पूरन सिंह, कमल सिंह, सुनील रावत, जगत सिंह, नरेंद्र सिंह ने ऊर्जा निगम से गांव में शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। 


20 घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति 
बागेश्वर। धपोलासेरा में हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। 20 घंटे बाद आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि 11 केवी लाइन में बुधवार को सायं फाल्ट आने के कारण क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों की विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। क्षेत्रवासियों को 20 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। जिला पंचायत सदस्य शंकर राम, क्षेपंस कुंदन बोरा ने ऊर्जा निगम की कार्यशैली पर आक्रोश जताया है। 
विज्ञापन


सुधार कार्य के चलते दिनभर ठप रही बिजली आपूर्ति  
बागेश्वर। बिजली की लाइन में चल सुधार कार्य के चलते कपकोट तहसील के अधिकांश गांवों में बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति दिनभर ठप रही। पावर कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता बीएन पांडेय ने बताया कि कपकोट को जाने वाली 33 केवी लाइन में गोलना के पास खतरे की जद में आए कई विद्युत पोलों को शिफ्ट किया जा रहा है। बृहस्पतिवार की सायं तक विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इधर नामती चेटाबगड़ के तोक ढोलढूंगा, द्वारिका, पैराड़, चौड़ा में भी कई दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने लोग परेशान हैं। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह कोश्यारी, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, सौदान सिंह व लाल सिंह ने आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें