फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला नहीं बनने से भड़के ग्रामीण

Tue, 22 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
नाले निर्माण को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत मंडलसेरा का कुंती गधेरा बरसात में उफान पर बहता है। इससे वहां कई घरों पर खतरा मंडराने लगता है, जबकि उपजाऊ खेतों में मलबा भरने से वह बर्बाद हो जाते हैं। ग्रामीण गधेरे के दोनों तरफ सुरक्षा दीवार और बरसात के पानी के निकास के लिए नाले के निर्माण की कई बार मांग कर चुके हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को जोरदार नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 
विज्ञापन



ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी के नेतृत्व में ग्रामीण नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभा में उन्होंने कहा कि कुंती गधेरा बरसात में उफान पर बहता है। इससे घरों और उपजाऊ खेतों में मलबा भर जाता है। गधेरे के दोनों ओर भू-कटाव भी हो जाता है। सुरक्षा दीवार नहीं होने के कारण ग्रामीणों के अलावा स्कूली बच्चे गधेरे को पार नहीं कर पाते हैं। विवेकानंद इंटर कॉलेज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बरसात के पानी के निकास के लिए नाली का निर्माण हो सकता था। इस पर भी काम नहीं हो पा रहा हैै। लिंक रोड पर अतिक्रमण करके उसे संकरा बना दिया है।

गत वर्ष एसडीएम ने अतिक्रमण के दौरान चिंहित मकानों को तुड़वाया। वहां फिर से कुछ लोगों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। उन्होंने शासन प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में गोविंद दफौटी, दुर्गा मेहता, पूजा, उमा चौबे, बबीता डसीला, अंजू, हंसी, सरस्वती जोशी, रमा, दीपा, अंजू कालाकोटी, नीमा, प्रेमा, मुन्नी, भगवती, प्रेमा मेहता, माया आर्या, पुष्पा, मालती, भाष्कर, भावना और तुलसी आर्या आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें