फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नागदेव क्लब बेड़ीनाग ने जीता क्रिकेट का उद्घाटन मैच

Fri, 26 Jan 2024 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कांडा, कमस्यार के खातीगांव में वॉलीबाल मैच में मुकाबला करते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कमस्यारघाटी के खातीगांव में दो दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली को हराया
विज्ञापन




कांडा (बागेश्वर)। कमस्यारघाटी के खातीगांव के खेल मैदान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दो दिनी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच नागदेव क्लब बेड़ीनाग ने जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, विशिष्ट अतिथि दीप कांडपाल, केवलानंद पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

उद्घाटन मुकाबला नागदेव क्लब बेड़ीनाग और राजकीय इंटर कॉलेज देवतोली के मध्य खेला गया। बेड़ीनाग की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर देवतोली को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा क्लब खातीगांव बीते 40 वर्षों से कर रहा है। बागेश्वर के साथ पिथौरागढ़ जिले की टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेती आ रही हैं। मुख्य अतिथि ऐठानी ने कहा कि कमस्यार घाटी के खिलाड़ियों ने वॉलीबाल में राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक कमल रावत ने सभी का आभार जताया। आंखों देखा हाल दीपक रौतेला, मानस डिगारी ने सुनाया। स्कोरर करन रावत, अभिषेक रावत, रेफरी मनोज राठौर, सुनील रावत थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें