फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर से बरेली के लिए गई बस हल्द्वानी में हो गई खड़ी

Thu, 25 Jan 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के रोडवेज डिपो बिलौना के निरीक्षण के दौरान स्टाफ और बसों की जानकारी लेतीं विधायक पार्व
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर से बुधवार को बरेली के लिए गई रोडवेज बस के पहिये हल्द्वानी में जाम हो गए। बस यहां से आगे नहीं बढ़ पाई। यात्रियों को अन्य वाहनों से आगे का सफर करना पड़ा। डिपो की 15 में से 12 बस खराब हैं। सात में से दो ही बस सेवाओं का संचालन हुआ।
विज्ञापन



बुधवार को अठपैंसिया-दिल्ली, धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-मुस्यारी, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। केवल मुनस्यारी-दिल्ली और बागेश्वर-बरेली बस सेवा का संचालन हुआ। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि अधिकतर बस खराब होने से व्यवस्था गड़बड़ा गई है। संवाद



तीन माह के भीतर मिलेंगी 10 नई बस : जीएम

बागेश्वर। अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए बुधवार को विधायक पार्वती दास ने डिपो और स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन इंचार्ज के समक्ष ही परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन से फोन पर वार्ता की। जीएम ने विधायक को आश्वस्त किया कि तीन महीने के भीतर बागेश्वर डिपो को 10 नई बस उपलब्ध करा दी जाएंगी। विधायक ने कम से कम 30 नई बस देने की मांग की। विधायक ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें