फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

Wed, 28 Jan 2026 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर) नगर पंचायत गरुड़ के विकास कार्यों को अब नई गति मिलेगी। मुख्य अतिथि विधायक पार्वती दास और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। लंबे समय से किराये के कमरों में चल रहे नगर पंचायत को कार्यालय मिलने से नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बुधवार को आयोजित शुभारंभ समारोह में सभा को संबोधित करते हुए विधायक दास ने कहा कि अपना भवन होने से प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी, जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे त्वरित निस्तारण संभव हो सकेगा। लोकार्पण समारोह में भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता और प्रशासनिक अधिकारी एक मंच पर नजर आए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख किशन सिंह बोरा, पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिपं सदस्य बबलू नेगी और भास्कर बोरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें