फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोकुल पंचपाल अध्यक्ष, दीक्षा और राजेंद्र बने महामंत्री

Wed, 28 Jan 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ब्लॉक सभागार में विकासखंड के 82 ग्राम प्रधानों की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिमगढ़ी के ग्राम प्रधान गोकुल सिंह पंचपाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, नामतीचेटाबगड़ की प्रधान दीक्षा कोश्यारी और खाती के प्रधान राजेंद्र दानू को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख भावना शाही ने किया। कार्यकारिणी में बड़ेत के ग्राम प्रधान गंगा सिंह कोरंगा को संरक्षक चुना गया। होराली के प्रधान भूपाल सिंह ऐड़ी सहसंरक्षक बने। सलिंग की प्रधान उषा कुमाल्टा, कर्मी के देशराज सिंह, पेठी के उपेन्द्र देवली, रंगदेव के विपिन उपाध्याय और सुरकालीगांव के नरेंद्र सिंह नेगी को उपाध्यक्ष चुना गया। लाथी की रजनी कोरंगा, लाहुीर की कमला देवी, ठाड़ाईजर के पुष्कर सिंह, वाछम के दिनेश सिंह दानू और झोपड़ा की दीपा देवी मंत्री चुनीं गईं। सुखचौना के केदार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पंचपाल ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। ब्लॉक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस मौके पर दुगनाकुरी और कपकोट विकासखंड के कई गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें