फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगनाकुरी सड़क में रात भर फंसा रहा नगरपालिका का वाहन

Wed, 30 May 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
दुगनाकुरी सड़क में फंसे वाहन को निकालने के लिए सड़क से मलबा हटाते पालिका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के लावारिस जानवरों को दुग नाकुरी गो सदन पहुंचाने के बाद वापस आ रहा सरकारी वाहन गडेरा के समीप बीच सड़क में फंस गया। तमाम प्रयासों के बावजूद वाहन नहीं निकलने के बाद सभी कर्मचारी दूसरे वाहन से जिला मुख्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


नगरपालिका द्वारा इन दिनों शहर में लावारिस घूम रहे पशुओं को दुगनाकुरी स्थित एक गोशाला में भेजा जा रहा है। मंगलवार को नगरपालिका का एक वाहन कुछ पशुओं को लेकर दुगनाकुरी गया। शाम को लौटते समय पालिका का वाहन गडेरा के समीप कच्ची सड़क में कीचड़ में फंस गया।

पालिका कर्मियों ने वाहन को निकालने के लिए सड़क पर मिट्टी बिछाकर उसे निकालने की कोशिश की लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सफल नहीं हुए। रात होने पर लगभग छह घंटे बाद सभी कर्मचारी वाहन को मौके पर छोड़कर दूसरे वाहन से बागेश्वर पहुंचे। बुधवार की सुबह सड़क में फंसे वाहन को निकाला जा सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें