कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र के दूरस्थ गांव बदियाकोट को मुख्य सड़क से जाेड़ने के लिए मेरा गांव-मेरी सड़क योजना के तहत 69.46 लाख रुपये की लागत से 1.2 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। जिपं प्रशासक बसंती देव और ब्लॉक प्रशासक गोविंद दानू ने सड़क का लोकार्पण किया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिपं प्रशासक देव ने ग्रामीणों को सड़क के लिए शुभकामनाएं दी। ब्लॉक प्रशासक दानू ने कहा कि योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान की तरह है। इसके जरिये ग्रामीण किसान अपने उत्पादों को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकते हैं। वहां पर ग्राम प्रशासक बदियाकोट सोनू दानू, पुष्पा दानू, रुक्मणी दानू, नरेंद्र सिंह, शिव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।