फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दिल्ली से आ रही पर मुनस्यारी, धरमघर नहीं जा रही बस

Thu, 06 Jun 2024 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पिछले तीन महीने से बागेश्वर डिपो की धरमघर-दिल्ली, मुनस्यारी-दिल्ली बस का संचालन बागेश्वर तक ही हो रहा है। स्टाफ और बसों की कमी के कारण धरमघर-दिल्ली और मुनस्यारी-दिल्ली बस सेवा का संचालन बागेश्वर से हो रहा है और दिल्ली से भी बागेश्वर तक ही बस सेवा का संचालन हो रहा है। बुधवार को भी यह दोनों बस सेवाएं प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

डिपो की 15 बसों में से वर्तमान में पांच बस खराब पड़ी हैं। डिपो की दो बसें चारधाम यात्रा में लगी हुई हैं। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को बागेश्वर-बरेली, अठपैंसिया-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया बस सेवा का सुचारु रही। मुनस्यारी-दिल्ली और धरमघर-दिल्ली बस सेवा का संचालन बागेश्वर से हुआ। बस और स्टाफ की कमी के कारण इन दो बस सेवाओं का संचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें