फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करते शिक्षक। संवाद न्यूज ए - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा में मूल्यांकन के पहले दिन कॉपी जांचने का दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जीआईसी अल्मोड़ा में शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन दो पालियों में परीक्षक और अंकेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। सभी को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पहले दिन शनिवार को मूल्यांकन केंद्र जीआईसी अल्मोड़ा में दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया। कोरोना को देखते हुए प्रशिक्षण से पूर्व केंद्र को पूरी तरह से सैनिटाइजेशन किया गया। वहां मौजूद सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। सुरक्षित दूरी को ध्यान में रखते हुए दो पाली में प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली सुबह नौ बजे से 12:30 तक और दोपहर एक बजे से शाम तीन बजे तक दूसरी पाली में प्रशिक्षण चला। प्रभारी सीईओ आरएस यादव ने कॉपियां जांचने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। सह नियंत्रक डॉ. जीएस रावत ने बताया कि केंद्र में कुल 130 परीक्षक और 26 अंकेक्षक मूल्यांकन में रहेंगे। मूल्यांकन के लिए 15 टेबल इंटरमीडिएट और चार हाईस्कूल के लिए बनाई गई है। मूल्यांकन प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल फोन को बैन रखा गया। केंद्र में कुल 45884 कॉपियां जांची जाएंगी। इनमें हाईस्कूल की 13294 और इंटर की 32590 कॉपियां शामिल हैं। केंद्र में अब प्रत्येक दिन सुबह नौ से शात चार बजे तक मूल्यांकन किया जाएगा। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर राजेश बिष्ट, दीप पांडे, उप नियंत्रक सुरेश चंद्र पाठक आदि रहे।
विज्ञापन

फोटो- (13एएलएम07पी, 08पी)
बागेश्वर में बोर्ड उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन शुरू
बागेश्वर में 101 परीक्षक जांच रहे बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जिले में 101 परीक्षक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जांच रहे हैं जबकि इसके लिए 134 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। 33 परीक्षक अन्य विभागीय जिम्मेदारियों के कारण मूल्यांकन में शामिल नहीं हो पाए। इनकी कमी प्रतीक्षा सूची से पूरी की जाएगी।
जीआईसी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का मूल्यांकन 13 टेबलों में किया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक पीके तिवारी और सह उपनियंत्रक दीप जोशी और राजेश आगरी ने बताया कि हाईस्कूल के मूल्यांकन के लिए छह टेबल और इंटरमीडिएट के मूल्यांकन के लिए सात टेबल बनाए गए हैं। कोरोना के चलते 22 मार्च के बाद होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित हो गईं थीं। इसके बाद स्थगित परीक्षा और कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर असमंजस था। सरकार ने शेष परीक्षा पूरी करवाने के लिए 22 जून से 25 जून तक की तिथि घोषित कर दी है और परीक्षाओं का मूल्यांकन दो चरणों में होगा। मूल्यांकन का पहला चरण 13 जून से शुरू हो गया है, जो 19 जून तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण स्थगित परीक्षाओं के आयोजन के बाद 26 जून से तीन जुलाई तक चलेगा।
फोटो-13 बीजीएस 02पी
इनसेट
रेडक्रॉस सोसायटी ने की परीक्षकों की थर्मल स्क्रीनिंग
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में बोर्ड की परीक्षा की उत्तरपुस्तिका जांच रहे परीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उन्हें मास्क भी दिलाए। सोसायटी के जिला सचिव पांडेय ने कहा कि परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिका जांच रहे शिक्षकों को हरसंभव मदद दिलाई जाएगी। संवाद
फोटो 13 बीजीएस 03 पी
रानीखेत में बोर्ड परीक्षा की 43393 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां मिशन इंटर कॉलेज स्थित बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन केंद्र में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। यहां इंटर और हाईस्कूल की कुल 43393 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन से पहले परीक्षकों को मूल्यांकन का परीक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार भी रानीखेत के मिशन इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन से पहले परीक्षकों की बैठक लेकर उन्हें त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के परीक्षण की बारीकियां समझाई गईं। परीक्षकों ने पहले दिन 10-10 कॉपियां जांची। उपनियंत्रक वीके सिंह ने मूल्यांकन की तकनीकी जानकारी दी। बीईओ एसएस बिष्ट ने भी मूल्यांकन के बारे में बताया, परीक्षकों से कहा कि मूल्यांकन बच्चों के भविष्य से जुड़ा है। इसीलिए त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उपनियंत्रक वीके सिंह ने बताया कि हाईस्कूल की 21198 और इंटरमीडिएट की कुल 22095 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगीं। 19 टेबल में कुल 145 परीक्षक मूल्यांकन करेंगे।
फोटो: 13 आरकेटी 02पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें