फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मंशा को साकार करने का माध्यम है बहुउद्देश्यीय शिविर: भौर्याल

विज्ञापन
बागेश्वर के बीसा नाकुरी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्या सुनते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विवेकानंद इंटर कॉलेज बीसा में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की 14 शिकायतें दर्ज की गईं। मुख्य अतिथि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बहुउद्देश्यीय शिविर सरकार की मंशा को साकार करने का माध्यम हैं। शिविर में लोगों को प्रमुख समस्याओं का निदान एक ही छत के नीचे मिल जाता है। उन्होंने सरकार की मंशा और शिविर के उद्देश्य का लाभ लोगों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीएम विनीत कुमार ने कहा कि बहुउद्देश्यीय शिविर से लोगों को अपनी परेशानी बताने के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है। उनका धन और समय भी बचता है। जिपं अध्यक्ष बसंती देव ने लोगों से समस्याओं के त्वरित निदान के लिए सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में भागीदारी करने को कहा। शिविर में शिविर में दोफाड़ के दीवान सिंह कालाकोटी, बीसा के कुंदन सिंह रैखोला और सनेती के कैलाश चंद्र पंत ने बिजली-पानी की समस्याएं रखंी। डीएम ने अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने को कहा।
सीडीओ को संबंधित विभागों की बैठक लेकर समस्याओं के निदान की जानकारी लेने को कहा। उन्होंने पेयजल निगम को जल जीवन मिशन योजना से छूटे लोगों की पहचान करने के लिए पुन: सर्वे करने को कहा। ऊर्जा निगम को क्षेत्र के झूलते तार और जर्जर पोल बदलने और बिल संबंधी समस्याओं का निराकरण करने को कहा। शिविर में ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिपं सदस्य पूरन गढ़िया, सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी बीसी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभागों ने लगाए स्टॉल
बागेश्वर। बहुउद्देश्यीय शिविर में समाज कल्याण ने स्टॉल लगाकर विभिन्न पेंशन योजनाओं के 28 आवेदन पत्र बांटे। 18 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र के आवेदन जमा कराए। पर्यटन विभाग ने 25 लोगों को आवेदन पत्र दिए। ग्राम्य विकास ने 24 बीपीएल परिवारों को मनरेगा की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने 20 पशुपालकों को दवा वितरित की। होम्योपैथिक विभाग ने 46 लोगों को दवा, कृषि विभाग ने 40 किसानों को कृषि यंत्र और उद्यान विभाग ने 10 किलो बीज वितरण किया। शिविर में बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, स्वजल, श्रम विभाग, सैनिक कल्याण, वन विभाग, जल निगम, लोनिवि, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें