राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग की दो दिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। 100 मीटर दौड़ में मुकेश कुमार, 1500 मीटर दौड़ में रवि कार्की, गोला फेंक में अनिल तड़ागी, लंबी कूद में रवि कार्की, चक्का फेंक में नीरज मेहता प्रथम स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि विधायक चंदन राम दास ने पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी संजीव पौरी, उप जिला खेल अधिकारी जुवैद अहमद, कुंदन कालाकोटी, अनिल कार्की, हरीश उपाध्याय, कविता दफौटी, हरीश नेगी, अनूप धपोला, चंदन कोरंगा, ललित नेगी आदि उपस्थित थे। संचालन अजय चंदोला ने किया।
08 बीजीएस5पी/ मुख्य अतिथि के साथ खिलाड़ी।