बागेश्वर/कपकोट। कपकोट के चचई के जंगल में आग की चपेट में आने से चार अप्रैल को मारी गई दोनों महिलाओं के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दे दिया है। हादसे में चचई गांव के तारा चंद्र की पत्नी इंदिरा देवी, मदन राम की पत्नी नंदी देवी की मत्यु हो गई थी। कपकोट के एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि डीएम रंजना राजगुरु ने मृतकों के परिजनों को राहत देने के लिए दोनों परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया था। इसलिए शुक्रवार को इंदिरा देवी के पति तारा चंद्र और नंदी देवी के मदन राम को चार-चार लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए वन विभाग को निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।