बागेश्वर। जिले में शुक्रवार रात 2:51 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल 3.1 थी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की गहराई पांच किमी थी। इसका केंद्र बागेश्वर था। कपकोट के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।