फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का गांवों का भ्रमण शुरू

Wed, 24 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट/ बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद अजय टम्टा का मंगलवार से विकास खंड के सुदूरवर्ती बिचल्ला दानपुर के गांवाें का भ्रमण शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सांसद ने ग्रामीणों को केंद्र पोषित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका पूरा लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


सांसद ने पहले दिन शामा और लीती गांवों का भ्रमण किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की हर स्तर पर प्रगति हो रही है। योग को अंतरराष्ट्रीय पर ख्याति मिलने का श्रेय भी प्रधानमंत्री को ही जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व में आज भाजपा दुनिया में सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी बन गई है।

उन्होंने शामा में सब्जी उत्पादक राजेंद्र सिंह कोरंगा के बगीचे को देखा और कहा कि बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन से युवाओं को रोजगार के लिए मैदानी भागों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व बीडीसी सदस्य नरेंद्र कोरंगा ने सांसद से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा इसमें उन्होंने कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बागेश्वर-शामा-डीडीहाट-धारचूला को राष्ट्रीय मार्ग से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन


भ्रमण में सांसद के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया और ब्लाक प्रमुख मनोहर राम आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें