फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद प्रदीप टम्टा ने अनासक्ति आश्रम कौसानी में ध्वज फहराया

Sat, 28 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सांसद ने कौसानी में ध्वज फहराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। 68वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद प्रदीप टम्टा ने अनासक्ति आश्रम कौसानी में ध्वज फहराया। डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह ने नुमाइशखेत मैदान में सामूहिक ध्वजारोहण किया। डीएम ने नुमाइशखेत मैदान में ध्वजारोहण किया। कहा कि हमें अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। संविधान की गरिमा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। हमें अपने मौलिक अधिकार, कर्तव्यों का संवैधानिक परंपराओं के अनुसार पालन करना चाहिए। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि सरयू गोमती के संगम पर कुली बेगार प्रथा को समाप्त करने पर जिले का महत्व और भी बढ़ जाता है। हमें अपनी नदियों, पौराणिक धरोहर के संरक्षण के लिए मिलजुल कर काम करना चाहिए। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित तुरमती देवी बमराड़ी, भगवती देवी बिलखेत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

उत्तरायणी मेले में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए पर्यावरण मित्र बबीता को 2500 रुपए, विनोद को 2000 रुपए, रंजना देवी को 1500 रुपए दिए। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी आदि थे।
विज्ञापन


संचालन दीप जोशी ने किया। इससे पूर्व प्रात: 6:30 बजे प्रभात फेरी निकली। प्रभात फेरी चौक बाजार से होते हुए बस स्टेशन से वापस नुमाइशखेत स्वराज भवन में गांधी की मूर्ति पर पहुंची। सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन किया गया। विकास भवन में सीडीओ एसएसएस पांगती, तहसील में एसडीएम श्याम सिंह राणा ने ध्वजारोहण किया। 

कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। तहसील कार्यालय में एसडीएम वीरेंद्र बिष्ट ने ध्वजारोहण किया। वहां तहसीलदार पीएस बिष्ट आदि थे। ब्लॉक मुख्यालय बीडीओ वीसी पंत ने तिरंगा फहराया। वहां सभी ब्लॉक कर्मी थे।

नगर पंचायत कार्यालय में ईओ हरि चरण सिंह, थाने में थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र सिंह शाही स्मारक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य केके पंत, जनता इंटर कॉलेज असों में प्रधानाचार्य आरसी टम्टा, विवेकानंद इंटर कॉलेज हिचौड़ी कपकोट में प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन जोशी, राजकीय आदर्श प्राइमरी स्कूल कपकोट में प्रधानाचार्य ख्याली दत्त शर्मा, सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल भराड़ी में प्रधानाचार्य भगवत कोरंगा, आदर्श जीआईसी कपकोट में प्रधानाचार्य एनके आर्य ने तिरंगा फहराया।

बच्चों ने मनभावन कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य आर्य ने गणेश चंद्र उपाध्याय की ओर से अपनी दिवंगत माता मालती देवी, पिता नंदाबल्लभ उपाध्याय की स्मृति में हाईस्कूल परीक्षा में सर्वाधक 82 प्रतिशत अंक लाने पर कक्षा 11वीं की छात्रा खष्टी कपकोटी को प्रशस्ति पत्र, नगद राशि देकर सम्मानित किया। प्रवक्ता बंशीलाल टम्टा ने संचालन किया।

गरुड़ (बागेश्वर)। जीआईसी गरुड़, बंतोली, पाये, लोहारचौरा, अमस्यारी, वज्यूला, छत्यानी, तिलसारी, धैना, सिरकोट, हाईस्कूल कोटफुलवारी, इंटर कॉलेज सिरकोट, इंटर कॉलेज गागरीगोल, विवेकानंद इंटर कॉलेज, जीआईसी गढ़खेत के बच्चों, शिक्षकों ने अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली।

प्राथमिक विद्यालय नौघर, पिंगलों, अणां, तैलीहाट, जिनखोला, बिमोला, पचना, भगरतोला, देवनाई बदरीनाथ, कौसानी, सौली, रौल्याणा, लोहारचौरा, गैरेलेख, सेलकोना, वज्यूला, पुरड़ा, बंड, सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़, गागरीगोल, रवाईखाल, सिमखेत, तिलसारी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सेंट एडम्स स्कूल, आदर्श ज्ञानार्जन पब्लिक स्कूल, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, शहीद राम सिंह बोरा जूहा भगरतोला के बच्चों ने अपने अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। उसके बाद स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।, बीआरसी नौघर में समन्वयक उमेश जोशी, ब्लॉक कार्यालय में बीडीओ गोविंद सिंह बोरा, तहसील कार्यालय में एसडीएम एनए नग्न्याल ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें