फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा पहुंचे भिलकोट और पिंगलों

Wed, 04 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 सांसद अजय टम्टा ने भिलकोट और पिंगलों न्याय पंचायत के गांवों का दौरा कर गांव के चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंचायतों के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 14वें वित्त आयोग के तहत पंचायतों को बीते सालों की तुलना में चार गुना धन ज्यादा अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


सांसद टम्टा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए धन की कमी नहीं आएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को कहा है। सांसद टम्टा ने सिमखेत में सांसद निधि से बन रहे शिशु मंदिर के भवन की आधारशिला रखी। सांसद ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद राज्य का विकास ठप हो गया है।

सीएम हरीश रावत कोरी घोषणाएं कर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में राज्य की आम जनता आवश्यक वस्तुओं के लिए मोहताज हो गई है। सांसद ने गलई, कंधार, पिंगलों, ग्वाड़पेजना, डंगोली, सिरकोट, बैजनाथ गांव के चौपालों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


उनके साथ भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, भाजपा के जिला प्रतिनिधि देवेंद्र गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, गोपाल सिंह किरमोलिया, दान सिंह फर्स्वाण, हेम रावत, सुंदर बरोलिया, बहादुर कोरंगा, हरीश रावत, कैप्टन कुंदन सिंह कबडोला आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें