कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण से मिले लिखित आश्वासन पर 30 जनवरी से झटक्वाली ग्वाड़ सड़क के निर्माण को लेकर प्रस्तावित आंदोलन स्थगित हो गया है। विधायक ने आश्वस्त किया कि 20 फरवरी को निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी जाएंगी।
विधायक से मिले आश्वासन पर ग्रामीणों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित करने की घोषणा कर दी। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह स्यूनरी ने आश्वासन पूरा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
वहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सुरेश खेतवाल, बीडीसी सदस्य खीम सिंह स्यूनरी, लोनिवि के ईई आरके पुनेठा, पूर्व प्रधान दीवान सिंह खेतवाल, नैन सिंह, हर्ष सिंह, डुंगर सिंह, रमेश सिंह, देवकी देवी, गंगा, कमला, विमला, शोभा, पूरन सिंह, ज्योति, बसंती, पुष्पा आदि मौजूद थे।