फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भी चलेगा प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन

Sun, 10 Feb 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
रवाईखाल में विकास प्राधिकरण के खिलाफ बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ गांवों में भी आंदोलन किया जाएगा। रविवार को प्राधिकरण विरोधी मोर्चा की सदस्य संस्था वन पंचायत संघर्ष समिति ने रवाईखाल में बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया।    
विज्ञापन

  
बैठक को संबोधित करते हुए सवाल संगठन के अध्यक्ष व मोर्चा के प्रवक्ता रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि विकास प्राधिकरण के नियम कानून जन विरोधी हैं। निजी भूमि व जमीन पर भी मकान बनाने से सरकार रोक नहीं सकती है। प्राधिकरण के जरिये सरकार जबरन वसूली कर रही है। 

विकास प्राधिकरण को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष पूरन रावल ने कहा कि सरपंचों के माध्यम से गांवों में भी विकास प्राधिकरण का विरोध किया जाएगा। बैठक का संचालन भाष्कर तिवारी ने किया। सभा को बहादुर सिंह रावत, गीता देवी, बलवंत सिंह, मोहन सिंह ऐठानी, ठाकुर सिंह, दरबान सिंह, गोविंद सिंह, घनश्याम सिंह, दीवान सिंह, धमराम, पनीराम, विनोद कुमार, गोविंद परिहार आदि ने संबोधित किया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें